ग्वालियर गिर्द: घर की दहलीज पर बैठी बुजुर्ग महिला पर कुत्ते का हमला, पैर का मांस नोंचा, अस्पताल में भर्ती
आवारा कुत्तों का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।नगर निगम और नगर पंचायत के तमाम दावों के बावजूद आवारा कुत्तों पर लगाम नहीं कसी जा सकी है। नतीजा यह है की बेहट थाना क्षेत्र के चिकसौली गांव में रहने वाली 70 साल की बुजुर्ग महिला शांति देवी प्रजापति अपने घर की दहलीज पर बैठी थी तभी आवारा कुत्ते ने उन्हें काट कर उनके पैर के घुटने को नोंच डाला और मांस लेकर भाग गया।