बीना: स्टेशन रोड पर सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत, नाराज़ परिजनों ने महावीर चौक पर किया चक्का जाम
Bina, Sagar | Apr 10, 2026 गुरुवार की रात स्टेशन रोड पर बाइक चालक अफजल पिता साबिर खान निवासी शिवाजी वार्ड की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। घटना से नाराज परिजनो ने शुक्रवार करीब 2:00 बजे शव रख कर चक्का जाम कर दिया। जिससे वाहनों की दोनों और लंबी-लंबी कतर लग गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि बिना में भारी वाहनों की आवाजाई के चलते आए दिन दुर्घटना हो रही है।