अमानगंज: गढ़ी करहिया के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, 32 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, कटनी रेफर
पंन्ना जिले के ग्राम गढ़ी करहिया के पास तेज रफ्तार मोटर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान लोकनाथ पिता राजाराम पटेल (उम्र 32 वर्ष) निवासी गढ़ी करहिया के रूप में हुई है।