सेंधवा: सेंधवा में दर्दनाक हादसा, बिजली का करंट लगने से घरेलू कामगार महिला की मौत, मचा हड़कंप
"घरेलू कामगार महिला के साथ दर्दनाक हादसा, बिजली करंट लगने से मौत… सेंधवा में मचा हड़कंप" सेंधवा। शहर के दावल बेड़ी वार्ड क्रमांक 12 में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाथजोगी समाज की महिला सरला (पिता छगन बाबर) प्रतिदिन की तरह मुन्ना कुरेशी के यहां घरेलू कार्य करने गई हुई थी।