जबलपुर: तिलवारा: जबलपुर में गैंगवार की आहट! जेल से छूटते ही 'छोटू चौबे गैंग' के गुर्गे पर जानलेवा हमला
संस्कारधानी जबलपुर में एक बार फिर गैंगवार की आहट से सनसनी फैल गई है। ओमती के रहने वाले मोहम्मद कामरान अली पर कुछ अज्ञात कार सवार बदमाशों ने सरेराह जानलेवा हमला कर दिया। कामरान को बेहद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।घटना की गंभीरता को देखते हुए तिलवारा थाना पुलिस देर रात ही अस्पताल पहुँच गई