गभाना: चंडौस में गोद भराई से पहले हादसे में युवती की मौत, परिवार में मचा कोहराम
चंडौस कस्बे से एक बेहद मार्मिक और दुखद खबर सामने आई है। जिस घर में बुधवार को बेटी की गोद भराई की रस्म होनी थी और खुशियों की तैयारियां चल रही थीं, वहां एक दर्दनाक सड़क हादसे ने मातम बिछा दिया। जानकारी के अनुसार कस्बा चंडौस निवासी राजकुमार की 18 वर्षीय बेटी रिया सोमवार शाम पड़ोस के 12 वर्षीय किशोर आजाद के साथ बाइक सीखने के लिए चीमनपुर मार्ग पर गई थी।