बड़वाह-धामनोद मार्ग पर दो बाइक की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद खरगोन जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह दुर्घटना सोमवती अमावस्या के चलते सड़कों पर वाहनों के भारी दबाव के बीच हुई।