मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में मंईयां सम्मान योजना के 2,255 सहित 15,064 लाभुक अपात्र, भुगतान पर लगेगी रोक
पलामू जिले में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के वार्षिक भौतिक सत्यापन के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। जिला प्रशासन की जांच में विभिन्न पेंशन योजनाओं और मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कुल 15,064 लाभुक अपात्र पाए गए हैं। इनमें मृत, पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करने वाले तथा अन्य कारणों से अयोग्य लाभुक शामिल हैं। जांच के दौरान मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 2,255