गुण्डरदेही: गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम टेकापार के गजेंद्र ठाकुर का अग्निवीर में चयन, कई वर्षों की मेहनत के बाद मिली सफलता
गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम टेकापार के गजेंद्र ठाकुर जो पिछले कई वर्षों से देश की सेवा के लिए सेना में जाने की तैयारी कर रहे थे म, आख़िरकार उसका सपना पूरा हो गया, उनका चयन अग्निवीर में हुआ है, उसकी इस उपलब्धि से उनके माता पिता परिजन और ग्रामीणों में भारी ख़ुशी है, गजेंद्र ठकुर ने बताया की उनका सपना था की वह एक दिन सेना में जाकर देश की सेवा करेगा, आख़िर कार वह सपना गजेंद्र का पूरा हो गया है, आज उसके परिजनों ने ट्रेनिंग में जाने के लिए पूजा अर्चना कर उसको रवाना किया है,