ब्यावरा: ब्यावरा बस स्टैंड के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 200 फीट तक घसीटा
Biaora, Rajgarh | Jun 14, 2026 ब्यावरा सिटी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के सामने रविवार को सुबह 6:30 बजे करीब एक तेज रफ्तार ट्रक ने अरनिया निवासी मांगीलाल सोंधिया की बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान ट्रक चालक करीब 200 फिट तक बाइक को घसीटता हुआ लेकर चला गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जप्त किया।