चैनपुर: सतौना पुल के पास डंपर से बाइक को टकराने से बाइक सवार की मौत, दो घायल
चैनपुर के सतौना पुल के पास डंपर से बाइक को टकरा जाने से बाइक सवारी की मौत हो गई जबकि दो घायल है। गुरुवार को 3:30 बजे चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने कहा मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के हाटा के गुलाब चौहान के 29 वर्षीय पुत्र दशमी चौहान बताया गया है। जबकि घायलों में इसी गांव के मुंडन चौहान का पुत्र कुलदीप चौहान और अंगद चौहान का पुत्र तुलसी चौहान बताया गया है।