रामगंजमण्डी: मोड़क बाईपास पर दर्दनाक हादसा, कार और बाइक की भिड़ंत में महिला सहित तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
रामगंजमंडी के मोड़क बाईपास पर एनीकट के सामने एक कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक महिला, एक किशोरी और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मोड़क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को निजी ऑटो के जरिए तुरंत मोड़क अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। शनिवार शाम करीब