जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के कोसमंदा गांव में राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। यहां मां दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है।