हरदोई: मंदिर में किन्नरों का हंगामा, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हुए शांत, दर्शन के दौरान धक्का-मुक्की का आरोप
Hardoi, Hardoi | May 20, 2026 लखनऊ रोड स्थित देहात कोतवाली क्षेत्र के एक मंदिर में धक्का मुक्की का आरोप लगाकर मंगलवार की देर शाम किन्नरों ने हंगामा किया। मंदिर प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। किन्नर धक्का-मुक्की करने वाले आरोपियों से माफी मंगवाने पर अड़े रहे। डेढ़ घंटे तक पुलिस किन्नरों को मनाती रही। इसके बाद किन्नर शांत हुए।