अशोक नगर: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री जनमन योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई
अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री जनमन योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ, अपर व संयुक्त कलेक्टर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की।