अमरोहा: अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद ने तीन सीओ के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव
Amroha, Amroha | Mar 6, 2025 अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने बुधवार रात करीब दस बजे तीन सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। एसपी ने अवधभान भदौरिया को नौगावां सादात सर्किल का सीओ बनाया। वहीं, महाकुंभ मेले में ड्यूटी के बाद अमरोहा लौटे सीओ अभिषेक कुमार यादव को सीओ पुलिस लाइन की नई जिम्मेदारी दी।