सोहागपुर: जैन मंदिर के पास गौ सम्मान अभियान को लेकर बैठक, महिलाओं ने लिया संकल्प
जैन मंदिर के पास रविवार की दोपहर 3 बजे लगभग एक घर पर नंदी गौ सेवा संस्थान द्वारा गौ सम्मान के आह्वान को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक के दौरान गौ संरक्षण और संवर्धन के महत्व पर चर्चा की गई तथा सभी को इसके प्रति जागरूक किया गया।उपस्थित महिलाओं से समर्थन स्वरूप हस्ताक्षर भी कराए गए।