अरुण पुत्र लालता प्रसाद निवासी सिद्ध बरोलिया अपनी ननिहाल बिसौली में बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। तभी रविवार को 6 बजे क़रीब सहसवान बिसौली रोड पर स्थित गंगा एक्सप्रेसवे के करीब पीछे से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार अरुण घायल हो गए। वहीं वहां मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल को इलाज के लिए सीएससी बिसौली में भर्ती कराया गया।