रामानुजगंज: गरीबों के निवाले पर डाका! सड़क किनारे फेंका मिला सरकारी चना
रामानुजगंज शनिवार क्षेत्र में सड़क किनारे भारी मात्रा में सड़ा हुआ चना मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। नीलकंठपुर मोड़ से दक्षिण दिशा में करीब 300 मीटर दूर मिले इस चने को लेकर लोगों ने आशंका जताई है कि यह सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत गरीबों के लिए भेजा गया राशन हो सकता है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।