मदनपुर: रुनियां के समीप करंट की चपेट में आए बिजली मिस्त्री की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग पर NH-19 किया गया जाम
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत सलैया थाना क्षेत्र के रुनियां के समीप एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जब बिजली फॉल्ट ठीक करने के दौरान करंट लगने से एक मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-19 को घंटों जाम कर दिया। मृतक की पहचान खिरियावां पंचायत के पडरिया निवासी स्वर्गीय गणेश