सासाराम: सासाराम नगर थाना की पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा करते हुए एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
सासाराम नगर थाने की पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम कृष्णा कांत कुमार बताया जा रहा है। गिरफ्तार शख़्स से नगर थाने की पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।