इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड गैंग के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एसएसपी ने दी जानकारी
Etawah, Etawah | Dec 24, 2024 एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आम जनमानस को सस्ते ब्याज पर लोन दिलवाने का झाँसा देकर उनके अकाउंट खुलवाकर साइबर फ्रॉड करने के मामले में वांछित अभियुक्त उदित नारायण जयसवाल निवासी रामपुरी सिविल लाइन जनपद उन्नाव को सोमवार देर रात फ्रेंड्स कालोनी पुलिस ने कोकपुरा सर्विस रोड से गिरफ्तार किया। कब्जे से मोबाइल, ATM, चेकबुक, आधार कार्ड बरामद हुए