गिरिडीह: आश्रय फाउंडेशन ट्रस्ट, गिरिडीह ने जंगलपुरा में जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित की
आश्रय फाउंडेशन ट्रस्ट गिरिडीह की ओर से रविवार को 1 बजे जंगलपुरा में जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर गरीब छात्र-छात्राओं के बीच पठन-पाठन की सामग्री, स्टेशनरी सामान और स्कूल बैग का वितरण किया। इस मौके पर संस्था की ओर से बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ाई करने और प्रत्येक दिन स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया गया।