कानपुर: मेस्टन रोड के मिश्री बाजार में हुए विस्फोट में घायल अब्दुल मितालिब की पीजीआई में हुई मौत
मेस्टन रोड के मिश्री बाजार में हुए विस्फोट में घायल अब्दुल मितालिब की पीजीआई में मंगलवार 2 बजे मौत हो गई। 6 अक्टूबर को पटाखों में हुए विस्फोट में 8 लोग घायल हो गए थे। जिनमें से गंभीर रूप से झुलसे अब्दुल को उर्सला से लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया था। अब्दुल के खिलाफ पुलिस ने चोरी की स्कूटी का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मृतक के भाई अब्दुल बिलाल को जेल भेजा था