जालौन: जालौन-औरैया मुख्यमार्ग पर कार खाई में गिरी, मची चीख-पुकार
Jalaun, Jalaun | Apr 28, 2026 जालौन तहसील क्षेत्र के जालौन से औरैया जाने वाले मुख्यमार्ग पर एक कार असंतुलित होकर खाई में चली गई,जिससे कार सवार लोगों में चीखपुकार मच गई,वहीं कार सवार घायल लोगों को राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है,जहां डॉक्टरों ने उपचार किया है,घटना 27 अप्रैल शाम की है,परिजनों ने दिन मंगलवार समय 8 बजे जानकारी दी है। क्रेन से कार को खाई से निकाला गया है।