जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा रविवार को दो पालियों में शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। नगर के 28 केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा की निगरानी के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। नोडल अधिकारी व एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल और एसपी सिटी प्रीति सिंह ने निरीक्षण किया।