महाराजगंज: पिपरी पुल के पास भीषण सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत, 2 युवक गंभीर रूप से घायल, ट्रामा सेंटर किया गया रेफर
8 जून सोमवार की रात्रि 9 बजे भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। एक बाइक पर बैठी हुई महिला सड़क मार्ग पर गिरकर अज्ञात वाहन ने उसे कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।