सांगानेर: जयपुर में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, महिला जिंदा जली, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाते समय हुआ सिलेंडर में विस्फोट
जयपुर के महेश नगर थाना इलाके में स्थित 22 गोदाम औद्योगिक क्षेत्र में बिजली के बॉक्स और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने की फैक्ट्री मेंआग लग गई। हादसे में फैक्ट्री में काम कर रही महिला मजदूर की जिंदा जल गई। वहीं 2 अन्य झुलस गए। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया