अंबिया मंडी में खराब मिनी ट्यूबवेल को लेकर प्रदर्शन, रमजान और होली से पहले समाधान की मांग
Sadar, Varanasi | Feb 12, 2026 अंबिया मंडी में खराब मिनी ट्यूबवेल को लेकर प्रदर्शन, रमजान–होली से पहले समाधान की मांग वाराणसी। कोतवाली थाना अंतर्गत अंबिया मंडी क्षेत्र के चिकवन टोला मस्जिद के पास स्थित मिनी ट्यूबवेल कई महीनों से खराब पड़ा है। पानी की समस्या से परेशान क्षेत्रीय लोगों ने आज ट्यूबवेल की मरम्मत की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की और धरना प्रदर्शन किया।