धमतरी: सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की दीर्घायु का वरदान मांगा
धमतरी में सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत विधि-विधान से मनाया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों व वट वृक्षों के नीचे महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर सूत लपेटा कर पूजा अर्चना की। कथा श्रवण के बाद सत्यवान-सावित्री की कथा सुनकर अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की।