वैर: लहचोरा कलां निवासी 3 जनों की कांवड़ लाते समय मथुरा बरेली हाईवे पर हुई मौत, सांसद भजनलाल जाटव ने जताया शोक
गुरुवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार सौरो जी से कावड़ लेकर आ रहे लहचोरा कलां निवासी भूपेंद्र धाकड़, भीम सिंह और रमन उर्फ बबली की मौत हो गई वही सोनू घायल हो गया। मथुरा बरेली हाईवे पर जमुना पार एक ट्रक ने उनकी ट्रॉली में टक्कर मार दी जिसमें यह चारों सवार थे वहीं उनके चार साथी कावड़ लेकर पैदल चल रहे थे। पूर्व कैबिनेट मंत्री व सांसद ने शोक जताया है।