बालोद: पेट्रोल ₹3.11 और डीजल ₹3.16 महंगा, दाम बढ़ने के बावजूद पंपों पर लंबी कतारें, 72 घंटे की खपत अब 6 घंटे में हो रही खत्म
Balod, Balod | May 16, 2026 बालोद जिले में पेट्रोल और डीजल की किल्लत गहराने लगी है। पेट्रोल प्रति लीटर 3.11 रुपए और डीजल 3.16 रुपए महंगा होने के बावजूद शुक्रवार को जिले के अधिकांश पेट्रोल पंपों में लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई स्थानों पर लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ पंपों में पेट्रोल-डीजल खत्म होने से सन्नाटा पसरा रहा।