खरगोन शहर में खनिज विभाग के द्वारा शहर के निजी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में खरगोन जिले के खनिज विभाग से जुड़े अधिकारी कर्मचारी और व्यापारिरो ने रक्तदान शिविर में हिस्सा लेकर रक्तदान किया। वही शिविर में मौजूद खरगोन जिला अस्पताल की टीम के लैब टेक्नीशियन सचिन चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 80 यूनिट रक्तदान हुआ।