खरगोन शहर में लोकसभा आम निर्वाचन को पूर्ण स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में मतदान अधिकारियों एवं कर्मियों की अहम भूमिका है। इसी को लेकर खरगोन शहर में विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को ट्रेनिंग दी गई । जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर अच्छे तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करे ।