मऊ: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला पुलिस ने बरगढ़ सहित कई थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
Mau, Chitrakoot | Oct 21, 2025 उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत आज मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे बरगढ़ थाना क्षेत्र सहित कई थाना क्षेत्र में पुलिस ने महिलाओं,बालिकाओं छात्राओं को जागरूक किया है। जिससे महिलाओं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके। साथ ही उन्हें हेल्पलाइन नंबर व कानूनी प्रावधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।