ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी-1 की 7th Avenue सोसाइटी में एक फ्लैट में चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि परिवार करीब 12 दिनों के लिए घर से बाहर गया हुआ था।
जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला, जिसके बाद चोरी की घटना का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरी करने वाले आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। चोरी गए सामान और नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
.
.
.
.
#GreaterNoidaWest #GreaterNoida #GaurCity #7thAvenue #NoidaNews