अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अवध प्रांत, नगर इकाई बालामऊ द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम नगर बालामऊ में दीप प्रज्वलन एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में युवाओं के बीच स्वामी विवेकानंद के विचारों, राष्ट्रभावना और कर्तव्यनिष्ठा पर चर्चा की गई।संगोष्ठी के उपरांत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।