डोलरिया: सांवलखेड़ा के पास चलती एंबुलेंस में अचानक लगी आग, अफरा-तफरी मची
बुधवार को करीब 10 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब सिवनी मालवा से एक महिला मरीज को रेफर कर ले जा रही चलती एंबुलेंस अचानक आग का गोला बन गई। एंबुलेंस में ऑक्सीजन सपोर्ट पर मौजूद महिला की जान पर बन आई और कुछ ही पलों में वाहन धू-धू कर जलने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वायरिंग में स्पार्किंग होते ही आग तेजी से फैल गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।