पंचकूला: एमडीसी में स्थित भाजपा कार्यालय पंचकमल में मुख्यमंत्री विभिन्न पार्टियों के नेताओं को पार्टी में करवाएंगे शामिल
एमडीसी में स्थित भाजपा कार्यालय पंचकमल में कल 4 फरवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा विभिन्न पार्टियों के नेताओं को भाजपा में शामिल करवाया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी व भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे ।जानकारी के अनुसार विपक्षी पार्टियों के बड़े चेहरे भाजपा में शामिल हो सकते हैं