दरअसल पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना कोतवाली, थाना सदर बाजार एवं महिला थाना पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। पैदल गश्त के दौरान बाजार क्षेत्र, मुख्य मार्गों, भीड़-भाड़ वाले स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया।