भरगामा: सिमरबनी पंचायत के शर्मा टोला में आग की चपेट में आए तीन घर, एक मवेशी की हुई मौत
भरगामा प्रखंड अंतर्गत सिमरबनी पंचायत के शर्मा टोला, वार्ड संख्या 7 में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से तीन घर जलकर खाक हो गए.इस हादसे में एक गाय की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गई है. आग से लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है.