हाथरस: गांव राजपुर के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी, दो की हालत गंभीर
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव राजपुर के पास रविवार रात 8:30 बजे के लगभग तेज गति से आ रही दो बाइक आपस में टकरा गई इस दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए अचानक से हुई दुर्घटना को देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और तीनों घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां डॉक्टरो द्वारा उपचार जारी है 2 की हालत नाजुक है