घोसी: नंदना गांव में किसान के खलिहान में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर हुई नष्ट
स्थानीय थाना क्षेत्र के नंदना गांव में शनिवार की दोपहर एक किसान के खलिहान में लगे निवाड़ी के पुंज में आग लगने से हजारों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। इस संदर्भ में पीड़ित किसान नवल शर्मा ने बताया कि अचानक उनके खलिहान से आग की लपटें निकलने लगीं। उनके द्वारा इस बात की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई।