घोसी: सैदपुर गांव में शराब पी रहे 2 शराबियों को घोसी पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
सैदपुर गांव से 2 शराबियों को घोसी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घोसी पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान सैदपुर गांव निवासी दिवाली बिंद व डोमनबीघा गांव निवासी पिंटू बिंद को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शराबियों की मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।