घोसी: साहोबिगहा मुख्य नहर मार्ग पर दो बाइकों के बीच हुई टक्कर, चार लोग हुए जख्मी
साहोबिगहा मुख्य नहर मार्ग पर दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। इस संदर्भ में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रही दोनों बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार चार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी सभी लोगों का इलाज पीएचसी घोसी में करने के बाद तीन की स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया।