कानपुर: कलक्टरगंज पुलिस ने रेप के आरोपी बजरंग दल के नेता को गिरफ्तार किया
कलक्टरगंज पुलिस ने रेप के आरोपी बजरंग दल के नेता पूर्व जिला संयोजक दिलीप सिंह बजरंगी को गिरफ्तार कर लिया है।थाना प्रभारी ने मंगलवार सुबह 11 बजे बताया नवाबगंज की युवती ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था। आरोपी ने गोविंद नगर थाने के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया,जिसके बाद गोविंद नगर पुलिस ने हिरासत में लेकर कलक्टरगंज पुलिस को आरोपी को सौंप दिया।