कानपुर: श्याम नगर स्थित आवास पर पहुंचेगा शहीद सुधीर कुमार यादव का पार्थिव शरीर
गुजरात के पोरबंदर में हेलीकॉप्टर क्रैश में कानपुर के कप्तान सुधीर कुमार यादव शहीद हो गए थे।शहीद के बड़े भाई ने मंगलवार सुबह 11 बजे बताया सेना के विशेष विमान से मंगलवार को शहीद का शव लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगा और वहां से कानपुर के श्याम नगर स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा।उसके बाद पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।