दक्षिण पन्ना वनमंडल ने शुक्रवार, 30 जनवरी को बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 एकड़ शासकीय वन भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। परिक्षेत्र अधिकारी नीतेश पटेल और भारती कुमार के नेतृत्व में टीम ने मगरपुरा सहित दो स्थानों पर घेराबंदी कर अतिक्रमण हटाया। भविष्य में सुरक्षा हेतु वहां एंटी-अतिक्रमण खंती भी खोदी गई है।