चास: बोकारो जिला कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष ने 15 सूत्री मांगों को लेकर चास नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
Chas, Bokaro | Nov 1, 2025 बोकारो जिला कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष जवाहर लाल माहथा ने 15 सूत्री मांगों को लेकर चास नगर निगम के नगर आयुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें मुख्य रूप से स्ट्रीट लाईट के बार बार खराब होना, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में लोगों को हो रही कठिनाई, घर का नक्शा पास करने में हो रही परेशानी, फेज 2 जलापूर्ति को जल्द से जल्द शुरू करने शामिल है