खलीलाबाद: कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गंगा गांव में खिड़की के सामने जबरन चलाई जा रही दीवार, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
देवरिया गंगा गांव निवासी पीड़िता सरोजनी देवी पत्नी महेंद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि उनके घर का पुराना मकान गिर चुका था जिसके कारण रहने में सुविधा हो रही थी। नए मकान का निर्माण कर उनके द्वारा खिड़की लगाया जा रहा था कुछ लोग जबरिया खिड़की के सामने दीवार खड़ा कर रहे हैं। वहीं महंथ अंकित दास ने मंगलवार दोपहर 2:30 कोतवाली पहुंच कारवाई की मांग की।